पत्नी ने प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए पति की सुपारी देकर मरवाया - News Vision India

खबरे

पत्नी ने प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए पति की सुपारी देकर मरवाया

पत्नी ने प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए पति की सुपारी देकर मरवाया

#Wife forced her husband to die by giving her a betel nut to settle down with her lover

उत्तर प्रदेश के हाथरस में ठेकेदार मुनेन्द्र उपाध्याय की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रियंका सहित तीन लोगों को नामजद किया है। मुनेन्द्र के भाई ने प्रियंका के साथ अमित और भानू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

मुनेन्द्र की हत्या सुबह के समय टहलते हुए हुई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस हत्या की वजह प्रियंका और भानू की नज़दीकी थी। एक माह पहले प्रियंका घर से भागकर प्रेमी भानू के साथ रह रही थी। पंचायत के फैसले के बाद वह घर वापस आई थी। इससे पहले मुनेन्द्र ने प्रियंका को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़वाया था, तभी वह प्रेमी भानू के संपर्क में आई थी। फिलहाल अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्रियंका और उसके प्रेमी भानू की तलाश जारी है।